श्रीराम कॉलेज में पंजाबी तड़के की महक
मुजफ्फरनगर। श्री राम कॉलेज के गृह विज्ञान विभाग के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में एमएससी गृह विज्ञान की छात्राओं ने पंजाबी व्यंजन बनाए। उद्घाटन मुख्य अतिथि डीएम अजय शंकर पांडेय की पत्नी डॉ. सीमा पांडेय ने किया। डीन एजूकेशन डॉ. प्रेरणा मित्तल ने कहा कि पंजाबी खाने के स्वाद से सभी वाकिफ हैं। श्रीराम गर्ल्स कॉलेज की सचिव आभा कुलश्रेष्ठ, डॉयरेक्टर डॉ. आदित्य गौतम, गृह विज्ञान की डीन डॉ. श्वेता, विभागाध्यक्षा रितु गर्ग, प्रवक्ता रानी मैनवाल, रूबी पोसवाल, दीपा सैनी, दीपश्री चौधरी, पारुल शर्मा, वर्षा पंवार, साक्षी चौधरी, प्रियंका ठाकुर रहीं।