जानसठ। गांव राजपुर कलां में शहीद भगत सिंह स्मारक दो दिवसीय वॉलीबाल डे-नाइट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन ग्राम प्रधान रवि चौधरी ने किया। कहा कि बच्चों में खेलों के प्रति रुझान बढ़ाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतियोगिताओं का होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट में हरियाणा, दिल्ली, पंजाब व उत्तर प्रदेश की 45 टीमें वॉलीबाल प्रतियोगिता खेलेंगे। पहला वॉलीबाल मैच गांव कुतुबपुर व दूधाहेड़ी के बीच खेला गया। दूधाहेड़ी की टीम ने पहला मैच जीता। रामू पहलवान, राजकुमार, राजपाल, इंदर सिंह, संजय कुमार, नरेंद्र उर्फ गुड्डू आदि मौजूद रहे।