फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राणप्रतिष्ठा कर मूर्तियों की स्थापना की

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर। गांव घासीपुरा में भगवान शिव-पार्वती और गणेश जी की मूर्तियों की प्राणप्रतिष्ठा कर शिव मंदिर में स्थापित की गई। सर्वप्रथम मूर्तियों की बैंडबाजे के साथ गांव में शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद विधिविधान से मूर्तियों को स्नान कराकर मंदिर में स्थापित किया गया। इस दौरान महिलाओं ने गांव के मुख्य मार्गों से कलश यात्रा भी निकाली। हवन पूजन कर प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर चौहल सिंह, राकेश सैनी, बलराम सैनी, राजू सैनी, नंद किशोर पांचाल, पंडित विनय प्रसाद, मास्टर अरुण सिंह, राजेश कुमार, विक्रम सिंह, अमित कुमार, राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


छात्र छात्राओं ने नगर पंचायत की योजनाओं को जाना
जानसठ। एंबियंस एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने नगर पंचायत द्वारा कस्बे में कराए जा रहे विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी ली। शुक्रवार को एकेडमी के कक्षा सात व आठ के छात्र-छात्राओं ने नगर पंचायत के सभागार में अध्यक्ष प्रवेंद्र भडाना से कराए जा रहे विकास कार्य व योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल की। अध्यक्ष ने बच्चों की जिज्ञासा को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत के कार्य करने के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी। समझाया कि नगर पंचायत कार्य क्षेत्र में पानी, सड़क व पथ प्रकाश के अलावा जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य सुविधाएं देती है। छात्र-छात्राओं ने कुछ सवाल जवाब भी किए। अध्यक्ष ने उनका जवाब भी दिया। अध्यक्ष ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया। इस दौरान सभासद निशांत कंबोज, अश्वनी चौधरी, अनिल कश्यप, लिपिक इरफान, पवन कुमार, विकास कुमार, अमित, अंकुश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें