खतौली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोटो एक आतंकवादी के साथ एडिट करके व्हाट्सएप ग्रुप पर पोस्ट करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया। भाजपाइयों ने कहा कि जिस व्यक्ति ने पीएम का आपत्तिजनक फोटो पोस्ट किया है, उसके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराने के लिए शनिवार को पुलिस को तहरीर दी जाएगी। मेरठ क्षेत्र के फलावदा के रहने वाले दूसरे समुदाय के युवक ने एक आतंकवादी के फोटो के साथ प्रधानमंत्री का फोटो एडिट किया और व्हाट्सएप ग्रुप पर पोस्ट कर दिया। जिसको देखकर भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस तरीके से आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने से देश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। इस तरह की हरकत करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।