फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसिद्ध टीवी निर्देशक नीरज बालियान को पितृ शोक

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रसिद्ध टीवी निर्देशक नीरज बालियान को पितृ शोक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। टीवी सीरियलों के प्रसिद्ध निर्देशक और कैमरामैन नीरज बालियान के पिता वेदपाल सिंह बालियान (70) का निधन हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। मंगलवार रात्रि में नोएडा के जेपी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। बुधवार सुबह यहां नई मंडी श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ। नीरज ने मुखाग्नि दी। काफी संख्या में लोगों ने उनके निधन पर शोक जताया।
विज्ञापन

जिले के बघरा ब्लाक के गांव करवाडा एवं हाल शहर के सुभाषनगर निवासी नीरज बालियान टीवी सीरियलों के प्रसिद्ध निर्देशक और कैमरा मैन थे। वो एकता कपूर की कंपनी बालाजी फिल्मस के प्रमुख निर्देशक रहे हैं। स्टार प्लस के प्रसिद्ध सीरियलों जस्सी जैसी कोई नहीं, ये रिश्ता क्या कहलाता है, विदाई, सास भी कभी बहू थी, ये है मोहब्बते, यूटीवी पर प्रसारित कुंडली, भाग्य आदि सीरियलों के निर्देशक और कैमरामैन है। उनके पिता वेदपाल सिंह बालियान ने शहर के प्रकाश चौक पर स्टूडियो-9 की स्थापना की। वे छोटे बेटे शशि बालियान के साथ स्टूडियो में कार्य संपादन करते थे। उनके निधन पर लोगों ने सुभाषनगर आवास पर जाकर परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें