खतौली। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अनुज सहरावत ने कहा कि भाजपा का जनाधार लगाता बढ़ता जा रहा है, जिससे विपक्षी दल घबरा गए हैं। विरोधी दलों द्वारा गठबंधन कर लेने से भी भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। भूड़ क्षेत्र गीतापुरी में हुई बैठक में अनुज सहरावत ने कहा कि सांसद डॉ. संजीव बालियान ने अपने लोकसभा क्षेत्र में सर्वाधिक विकास कार्य कराए हैं। उतने विकास कार्य किसी भी पार्टी के सांसद ने नहीं कराए हैं। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने आह्वान किया। बैठक में पंडित सुबोध शर्मा, कैलाश राजपूत, दीपक, राहुल, अमित, रोहित, आकाश आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन पंडित सुबोध शर्मा ने किया।