कौशल विकास मिशन प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ
जानसठ। गांव सादपुर में उत्तर प्रदेश कौशल विकास योजना का शुभारंभ किया गया। कौशल विकास योजना में युवाओं को रोजगार का अवसर प्रदान करना है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को विभिन्न कार्यों में सक्षम बना कर देश में रोजगार दिलाना है। प्रबंधक साजिद चौधरी ने बताया कि यह सरकार का एक उपक्रम है, जिसमें बेरोजगार युवकों एवं युवतियों का रजिस्ट्रेशन कर कंप्यूटर कोर्स कराया जाता है। इसके बाद डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद युवक युवतियों को प्लेसमेंट की सुविधा दी जाती है। मुख्यमंत्री ने कौशल विकास मिशन के लिए युवक-युवतियों के लिए इस योजना का गठन किया है। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन प्रशिक्षण केंद्र सभी नौजवान अल्पसंख्यक जाति, अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों, जो बेरोजगार हैं उनको प्रशिक्षण देकर रोजगार उपलब्ध करवाया जा सके। इस योजना में 14 से 35 साल तक के युवक युवतियों के लिए निशुल्क पंजीकरण तथा प्रशिक्षण दिया जाएगा।