फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा मेरे पिता की मूर्ति का अनावरण करना नहीं चाहती

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। मोहल्ला सैनीनगर में मंगलवार को सपा शिक्षक सभा की बैठक हुई। इसमें राकेश सैनी ने अपनी व्यथा सुनाते हुए बताया कि वह करीब एक वर्ष से अपने पिता पूर्व विधायक स्वर्गीय रामपाल सैनी की प्रतिमा का अनावरण कराने के लिए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से समय की मांग कर रहे हैं। मगर, आज तक उनको समय नहीं दिया गया है। इस कारण वह आहत है। उन्होंने सपा नेता बृजराज सैनी से अपने पिता की प्रतिमा का अनावरण पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से कराने की मांग की। सपा शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष सुनील सैनी ने कहा कि अति पिछड़ा समाज के साथ भाजपा सरकार अन्याय कर रही है। यह सरकार अति पिछड़ा समाज की बदौलत की सत्ता में है। उन्होंने कहा कि अति पिछड़ा समाज को भाजपा सरकार आरक्षण भी नहीं दे रही है। शीघ्र की सपा अति पिछड़ा वर्ग के लोगों को एकजुट करके भाजपा सरकार के खिलाफ सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करेगी। बैठक में महेंद्र कश्यप, डा. उमर, प्रवीण पाल, संजू सैनी, सर्वेश प्रजापति, मुकेश प्रजापति, इमरान सैफी, शादाब कुरैशी, संदीप सैनी, अश्वनी सैनी, प्रमोद सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें