चरथावल। चंद्रशेखर आजाद पीजी कॉलेज में महामना मालवीय जयंती मनाई गई। सीबीआई कैप्टन प्रदीप शर्मा ने कहा कि अनूठी प्रतिभा के दम पर मालवीय जी ने काशी विश्वविद्यालय की स्थापना की। उनकी ईमानदारी और कर्तव्य परायणता का अनुकरण करना चाहिए। अध्यक्षता करते हुए रत्नमाला ने मदन मोहन मालवीय महान शिक्षाविद् बताया। राकेश वशिष्ठ ने कहा कि मालवीय अकेले ऐसे प्रतिभाशाली व्यक्ति थे, जिन्हें महामना की उपाधि से नवाजा गया। संचालन हिंदी प्रवक्ता सत्या वर्मा ने किया। सुरेश शर्मा भमेला, आदेश शर्मा बिरालसी, अशोक शर्मा बुडीना कलां, बबली शर्मा, फेरू शर्मा, निरंजश शर्मा, रामपाल शर्मा आखलौर, कुशलपाल शर्मा, रमेश शर्मा, लोकेश शर्मा कसौली, प्रदीप कुमार, मांगेराम शर्मा, महेश पुंडीर, मीरा अग्रवाल मौजूद रहे।