भोपा। जनता इंटर कालेज में तीन दिवसीय स्काउट एवं गाइड सोपान शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन हुआ।
मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए स्काउट गाइड का महत्वपूर्ण योगदान है। जिला संगठन कमिश्नर भारत भूषण अरोरा ने शिविर की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि शिविर में प्रवेश, प्रथम सोपान, द्वितीय सोपान, झंडा रोहण, प्रार्थना, झंडा गीत, नियम, प्रतिज्ञा, सिद्धांत, प्राथमिक चिकित्सा सहायता, गांठें, तंबू निर्माण आदि का प्रशिक्षण दिया। निधि, तबस्सुम, शालनी, अनुराधा, राखी, श्वेता, राधिका अमित, गुंजन ने भक्ति गीत, समूह गान, एकल गीत आदि में भाग लिया। अध्यक्षता उप प्रधानाचार्य मानपाल सिंह ने तथा संचालन विपिन कुमार ने किया। श्यामवीर सिंह, अमित सैनी, रेनू गर्ग, सुमित कुमार, अरविंद कुमार, रमन सिंह, संजीव कुमार, अश्वनी, कपिल कुमार, श्रीपाल, यशपाल सिंह, अवतार नेगी, जयप्रकाश, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।