फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी बचाओ, बेटी पढाओ योजना को आगे बढाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना को आगे बढ़ाएं
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम राजीव शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की बेटी-बचाओ और बेटी पढ़ाओ योजना में सभी विभाग गंभीरता पूर्वक कार्य करे। इस योजना की नई गाइड लाइन के बारे में सभी को जानकारी होनी चाहिए।
डीएम ने कार्यालय कक्ष में हुई जिला टास्क फोर्स की बैठक में डीएम ने कहा कि यह योजना राष्ट्रहित की है। सभी विभागों के अधिकारियों को वर्ष 2018-19 की की कार्ययोजना के बारे में विस्तार से जानकारी होनी चाहिए। सभी विभागों के विभागाध्यक्षों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की कार्ययोजना की नवीन गाइड लाइन दी जाए। इस योजना में सम्मिलित विभाग कार्ययोजना के अनुसार कार्य करें। जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी विभागों से संपर्क कर कार्ययोजना तैयार की जाए। सीडीओ अर्चना वर्मा, सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा, एडीएम प्रशासन अमित सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी अजय कुमार अम्बष्ट, जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा सिंह, बीएसए, जिला समन्वय समाख्या, समाजसेवी बीना शर्मा, सोम फाउंडेशन के मनोज शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप गिरि आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी विभाग सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करें
मुजफ्फरनगर। एआरटीओ विनीत कुमार ने जिले की सभी निकायों सहित समस्त विभागों को पत्र जारी करते हुए दस साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहन का प्रयोग बंद कर दे। ऐसा न करने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें