भाई-बहन के साथ मारपीट
खतौली। मामूली कहासुनी पर पड़ोसी ने युवक पर हमला कर दिया। बचाव में आई युवक की बहन के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। रविवार की रात करीब आठ बजे मोहल्ला इस्लामनगर निवासी सलमान पुत्र यामीन अपने मोहल्ले में घूम रहा था। इसी दौरान मोहल्ला निवासी रहमतुल्ला ने सलमान पर हमला कर दिया। आरोप है कि रहमतुल्ला ने बंदूक की बट मारकर सलमान को घायल कर दिया। भाई के बचाव में आई सलमान की बहन नजमा के साथ भी आरोपी ने मारपीट कर दी। झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने रहमतुल्ला को हिरासत में ले लिया और घायल को अस्पताल चिकित्सा के लिए भेजा। पीड़ित की ओर से थाने में तहरीर दे दी गई है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।