मोरना। ट्यूबवेल के कुएं में गिरने से एक वृद्ध मजदूर की मौत हो गई।
गांव ककरौली निवासी मोहम्मद कासिम (60) अपने साथी पप्पू के साथ कृषि भूमि को ठेके पर लेकर खेतीबाड़ी करता था। रविवार दोपहर कासिम ट्यूबवेल चलाने के लिए गया। जैसे ही वह ट्यूबवेल चला रहा था। तभी उसके कुएं के ऊपर रखा लकड़ी का तख्ता टूट गया। जिससे कासिम नीचे कुएं में जा गिरा। कुछ देर बाद खेत में काम कर रही महिला पानी लेने के लिए ट्यूबवेल के पास पहुंची, तो वृद्ध के कराहने की आवाज सुनकर महिला ने शोर मचाया। मौके पर पहुंचे लोगों ने कासिम को कुएं से बाहर निकाला। घायल को एंबुलेंस से मोरना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता की दिलाए जाने मांग प्रशासन से की है। मृतक के परिवार में पत्नी मुन्नी, पुत्री इसराना के अलावा पुत्र इकराम, इकरार, इसरार, इस्तकार व इनाम है। कासिम की अचानक मौत से परिवार में मातम छा गया है।