फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से महिला की मौत, परिवार में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
बुखार से महिला की मौत, परिवार में कोहराम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जानसठ। गांव गढ़ी में बुखार से पीड़ित महिला की मौत हो गई। क्षेत्र में बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या सीएचसी पर लगातार बढ़ती जा रही है।
क्षेत्र के गांव गढ़ी निवासी कोसीन (27) पत्नी असद को पिछले तीन दिनों से बुखार आ रहा था, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। मृत महिला के पति असद ने बताया कि तीन दिन पहले पत्नी को बुखार आया था। जिसे गांव के ही एक डॉक्टर को दिखाया गया। तबीयत ज्यादा खराब होने पर जानसठ के एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सीएचसी प्रभारी डा. अशोक कुमार ने बताया कि इन दिनों मौसम बदलने के कारण बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। सीएचसी पर लगातार दो सौ से ढाई सौ मरीज बुखार से पीड़ित आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें