राधाष्टमी पर हुई भजन संध्या
मीरापुर। श्रीहरि संकीर्तन मंडल द्वारा राधाष्टमी पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस बीच लड्डू गोपाल प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। पड़ाव चौक स्थित बैंक्वेट हॉल में तृतीय राधाष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि टिकौला चीनी मिल के अधिशासी अध्यक्ष एमसी शर्मा, विशिष्ट अतिथि जगमोहन सिंह, देवेंद्र कुमार और इंद्रमोहन ने सपत्नीक पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। खतौली से आयी मोनू शर्मा एंड पार्टी के कलाकारों ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। सुमन शर्मा ने राधा-कृष्ण के भजन सुनाए। इस दौरान श्रीराधा और कृष्ण की सुंदर झांकियां भी प्रदर्शित की गई। लड्डू गोपाल शृंगार प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रही। 151 परिवारों से आए लड्डू गोपाल को पंडित अनिल शास्त्री ने 56 भोग लगाया। संचालन दिनेश गंगपुरी और वासुदेव शर्मा ने किया। आयोजन में प्रवीण अग्रवाल, नरेश टीटू, अखिल अग्रवाल, मोहित लखोटिया, अखिल अग्रवाल, घनश्यामदास अग्रवाल, नीरज शारदा, रोहित डागा, विरेंद्र गुप्ता और अमित डोगा का सहयोग रहा। उधर, श्री शीतला माता मंदिर प्रांगण में भी श्रीराधाष्टमी पर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान चंद्रपाल सिंह, नवनीत शारदा, संजीव मोहन, नितिन शर्मा, कपिल कुमार, मंजू शारदा और अलका शर्मा का सहयोग रहा।