जरूरतमंदों को देंगे आवास
खतौली। आवास विकास कॉलोनी में रविवार को आधारशिला चैरिटेबल ट्रस्ट कार्यालय का उद्घाटन संस्था के संरक्षक व संस्थापक शिवहरि महाराज व डा. एसपी खिवालिया ने किया। संस्था ने गरीब लोगों को आवास बनाकर देने की योजना संचालित की है। अध्यक्ष ने बताया कि इस वर्ष आए आवेदनों में से 51 जरूरतमंद परिवारों की सूची जारी कर दी है। 2019 तक इन परिवारों को आवास दिए जाएंगे।
दिव्य आनंद उत्सव 18 सितंबर से
खतौली। श्री नंगली धाम सेवा समिति एवं समस्त संगल खतौली एवं मुजफ्फरनगर की ओर से 18 सितंबर से दिव्या आनंद उत्सव का आयोजन आर्यन पार्टी लॉन में प्रारंभ होगा। पावन आरती सायंकाल पांच बजे और भजन एवं सत्संग सायं 5.30 बजे से रात 9 बजे तक होंगे। सत्संग के उपरांत लंगर की भी व्यवस्था है। यह जानकारी समिति के पदाधिकारियों ने दी।
मंदिर में 222वां भंडारा आज होगा
खतौली। आवास विकास कालोनी के सिद्धपीठ कैला देवी नवदुर्गा मंदिर में हर माह की भांति शुक्ल पक्ष की अष्टमी का 222वां भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी मंदिर के संस्थापक रामभरोसी लाल गुरु जी ने दी है।