फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में सोनिया शर्मा शिक्षक श्री अवार्ड से सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में सोनिया शर्मा सम्मानित
विज्ञापन

खतौली। दिल्ली में दि इंडियन सोसायटी ऑफ इंटरनेशनल लॉ सभागार में अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच एवं राष्ट्रीय समता स्वतंत्र मंच के संयुक्त तत्वावधान में पूर्व राष्ट्रपति राधाकृष्णन सर्वपल्ली के जन्मदिवस पर इंडो-नेपाल सांस्कृतिक सम्मेलन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में खतौली के न्यू सेंट मैरी ग्लोबल स्कूल की प्रधानाचार्या सोनिया शर्मा को शिक्षक श्री अवार्ड से सम्मानित किया गया।
शिक्षकों का मान बढ़ाया
खतौली। पिकेट इंटर कालेज में शिक्षक दिवस पर प्रबंधक श्रीपाल ने प्रार्थना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कक्षा 11 के छात्र सचिन चौधरी ने प्रधानाचार्य कैरल सिंह को शील्ड देकर सम्मानित किया। इस दौरान सुरेंद्र सिंह मेहरा, जेपी डिकोस्टर, संजीव वर्मा, अनिल हडसन, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे। केके जैन इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अनुराग जैन ने पूर्व राष्ट्रपति डा. राधाकृष्णन सर्वपल्ली के जीवन पर प्रकाश डाला। मिसाइल मैन पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को भी याद किया गया। संचालन नगमा तथा निशांत ने किया। संध्या नागर, मोनिका शर्मा, अजय जैन, नूतन, प्रियंका, रजनी, अमित जैन, सतेंद्र मलिक, राजकुमार जैन, जयप्रकाश गौतम, डीडी शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिशु शिक्षा निकेतन इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षकों राजबीर सिंह, नंदकिशोर गोयल, प्रीतम सिंह, विजय सिंह, दीपचंद वर्मा, अतर सिंह, किरणपाल, आनंद स्वरूप, शशिबाला को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य वेदप्रकाश अग्रवाल तथा संचालन उप प्रधानाचार्य चिराग सिंघल ने किया। प्रधानाचार्य कांता स्वरूप सिंघल, सुरेश गुप्ता, रविकुमार, देवेंद्र गुप्ता, सुगनपाल, विक्रम सिंह, डा. इस्तखार आदि मौजूद रहे। प्रीतम मेमोरियल पब्लिक स्कूल में लायंस क्लब की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केके जैन इंटर कालेज के शिक्षक सतेंद्र मलिक तथा सेवानिवृत्त शिक्षक राम सिंह सैनी को सम्मानित किया गया। इस दौरान जसवीर राणा, अशोक जैन, सुनील शर्मा, पीयूष जैन, अशीष कंसल, सुभाष तनेजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें