फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा कन्हैया सिंह की पालकी यात्रा का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा कन्हैया सिंह की पालकी यात्रा का स्वागत
विज्ञापन

पुरकाजी। यमुना नगर हरियाणा से आरंभ होकर आनंदपुर साहब जा रही कन्हैया सिंह की पालकी यात्रा का कस्बे में सिख समाज सहित काफी संख्या में लोगों ने पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया।
रविवार को शाम करीब छह बजे पुरकाजी बाईपास पर पहुंची पालकी यात्रा को सिख समाज के युवकों द्वारा जुलूस के रूप में कस्बे तक लाया गया, जहां पर गुरुद्वारा इमारत के सामने पालकी यात्रा पर पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया और बोले सो निहाल के उद्घोष के साथ गुरु गोविंद साहब को याद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालकी यात्रा के संचालक बाबा कर्मजीत सिंह ने बताया कि सैंट क्लास के नाम से मशहूर बाबा कन्हैया सिंह गुरु गोविंद सिंह के परम शिष्य थे और उनका मुख्य कार्य युद्ध के दौरान पानी पिलाने का था। एक बार गुरु गोविंद से उनके अन्य शिष्यों द्वारा शिकायत की गई कि कन्हैया सिंह युद्ध के दौरान दुश्मन के सिपाहियों को भी पानी पिलाते हैं, जो गलत है। जिस पर गुरु गोविंद सिंह ने उन्हें बुलाकर जानकारी की तो उन्होंने कहा कि मुझे तो हर आदमी में आप दिखाई देते हैं। इसलिए मैं तो सबको ही पानी पिलाता हूं। जिस पर गुरु गोविंद सिंह ने उन्हें मरहम देकर कहा कि आज से तुम सबको मरहम भी लगाओगे। उन्होंने बताया कि पालकी यात्रा का शुभारंभ यमुनानगर से किया गया है और पालकी यात्रा दिल्ली के रास्ते गुरुद्वारा आनंदपुर साहेब पर जाकर संपन्न होगी। स्वागत करने वालों में गुरुद्वारा कमेटी के सरजीत सिंह, भारत भूषण खुल्लरा, सुखपाल सिंह बेदी, आशु बेदी, विनोद खुल्लर, रवि खुल्लर, नरेश मिगलानी, रोमी खुल्लर, बब्बर बेदी, विकास मेहता, रोहित खुल्लर, राजू सोढी के अलावा सरदार कुलवंत सिंह, देविंद्र सिंह, सरदार जोगेंद्र सिंह, सरदार जगतार सिंह, ज्ञानी जसविंद्र सिंह, डा. ओपी गौतम, मणीकांत गोयल, निर्दोश जैन, गुरनाम सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें