महिला चिकित्सालय को भेंट की स्टील बेंच
मुजफ्फरनगर। महिला चिकित्सालय में बुधवार को रोटरी क्लब वयम, लायंस क्लब सुप्रीम, रेवती नंदन, नरेंद्र अरोरा व सुरेंद्र हकीम के संयुक्त सहयोग से मरीजों व तीमारदारों के बैठने के लिए दस स्टील बेंच भेंट की गईं। एडीएम प्रशासन अमित कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार द्वारा स्टील बेंच का अनावरण किया गया। डॉक्टर अमिता गर्ग, डॉक्टर अमृत रानी भांबे, डॉक्टर एमएल गर्ग, राजकुमार नरूला, अशोक कंसल, संजय मित्तल, राजेंद्र काटी, प्रमोद मित्तल, विश्वदीप, विनय अरोरा, मीना अरोरा, मंजू अरोरा व अजय गुप्ता मौजूद रहे।
लड्डू गोपाल प्रतियोगिता का आयोजन
मुजफ्फरनगर। वैश्य कुटुंब सेवा समिति के तत्वावधान में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल साज-सज्जा व थाल-सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 170 लड्डू गोपाल व 35 थाल के साथ प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। लड्डू गोपाल प्रतियोगिता में पल्लवी सिंघल प्रथम, अलका मित्तल द्वितीय व शालिनी अग्रवाल तृतीय स्थान पर रहीं। थाल सज्जा प्रतियोगिता में दीपांशी गर्ग प्रथम, वृतिका सिंघल द्वितीय व गीता जैन तृतीय स्थान पर रहीं। निर्णायक मंडल में नगर विधायक कपिलदेव अग्रवाल की पत्नी अन्नू अग्रवाल, डॉक्टर शुचि मित्तल व डॉक्टर प्रेरणा मित्तल रहीं। सभी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र व गिफ्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया। रेखा गर्ग, पवन सिंघल, रागिनी गर्ग, डॉक्टर नितिन जैन, डॉ मनोज मित्तल, डॉ सुधीर कंसल, ललित माहेश्वरी, अंकुश जैन, निधीश गर्ग, अनिल गोपाल गर्ग व श्रवण अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
राधा-कृष्ण सज्जा प्रतियोगिता में लिया हिस्सा
मुजफ्फरनगर। सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल साकेत में बुधवार को भारत विकास परिषद समृद्धि के तत्वावधान में राधा-कृष्ण सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मां सरस्वती वंदना के पश्चात श्रीराधा-कृष्ण स्वरूप में आए प्रतिभागियों को मंगल तिलक किया गया। श्रुति, आराध्या, अर्णव, नंदना, वंदिता, तान्या, तृप्ति व वैभव शर्मा की प्रस्तुति आकर्षक रहीं। भारतीय शिक्षा समिति के प्रदेश मंत्री अरुण खंडेलवाल, प्रधानाचार्य संजीव राजपूत, हर्षवर्द्धन जैन, अजय गुप्ता, संजीव अग्रवाल, विवेक वर्मा, स्वीटी बंसल, सुषमा, डॉ अनुपमा कर्णवाल, प्रमोद अरोरा, रोहिताश गुप्ता व मानसी वर्मा का सहयोग रहा।