भाजपा ने बूथ संरचना को लेकर बनाई रणनीति
खतौली। केके प्राइमरी स्कूल जीटी रोड डाकखाना के पास भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। सेक्टर संयोजक व सेक्टर प्रभारियों को अपना दायित्व सौंपते हुए 25 अगस्त तक सभी बूथों की संरचना को पूर्ण करते हुए अपने कार्य को पूर्ण करने का आह्वान किया। बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया तथा केरल में बाढ़ में मरने वालों लोगों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। नगराध्यक्ष प्रशांत देशवाल, नगर महामंत्री सुरेश आर्य, आदेश मोतला, वीरेंद्र जैन, अमित जैन, दर्पण गुप्ता, मनोज सैनी, वरदान प्रजापति, विनोद राजपूत, अनुज सहरावत, मोहित जैन, विनीत त्यागी, नितिन त्यागी, सुरेंद्र उपाध्याय आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।