फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने म्हाड़ी मेले का शुभारंभ किया

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक ने म्हाड़ी मेले का शुभारंभ किया
विज्ञापन

खतौली/जानसठ। गांव दाहौड़ में जाहरवीर गोगा म्हाड़ी पर आयोजित मेल का शुभारंभ विधायक विक्रम सिंह सैनी ने किया। म्हाड़ी पर सोमवार को प्रसाद व छड़ी चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस दौरान मेले में पुलिस की सुरक्षा का कड़ा बंदोबस्त रहा। इस मौके पर शिवकुमार, रामचंद्र, सुधीश पुंडीर, बिजेंद्र पांचाल, सुनील पुंडीर, प्रमोद धीमान आदि मौजूद रहे। उधर, जानसठ नगर व क्षेत्र में जाहरवीर गोगा म्हाड़ी पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने म्हाड़ी पर पूजा अर्चना करके मन्नत मांगी। सोमवार को कस्बे के ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर व गांव भलेड़ी में जाहरवीर गोगा की म्हाड़ी पर हजारों श्रद्धालुओं ने बच्चों के साथ छड़ी चढ़ाकर मन्नत मांगी। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना, राजपाल सैनी, प्रताप, मूलचंद, महिपाल, सभासद विकास गुप्ता, हरस्वरूप, राकेश मिर्गान, गोपाल सैनी, टीटू, मामचंद, निशांत काम्बोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें