फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ मार्ग पर रखे ट्रांसफार्मर में करंट उतरा, हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ियों को करंट का झटका लगा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कांवड़ मार्ग पर नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज के बाहर रखे ट्रांसफार्मर में बारिश में करंट आ जाने से हादसा होते होते बचा। बल्लियों में रखी कांवड़ों में करंट आया तो हड़कंप मच गया। यहां शिविर चला रहे विहिप कार्यकर्ताओं ने कंट्रोल रूम को सूचना दी, जिसके बाद क्षेत्र की बिजली काटी गई। विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था को ठीक किया।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम को सुबह छह बजकर 40 मिनट पर सूचना दी गई कि नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज के बाहर रखे ट्रांसफार्मर में करंट आ गया है। कांवड़ियों ने यहां लगी बल्लियों से जब कांवड़ उठाई तो उन्हें तेज करंट का झटका लगा। नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में विहिप, बजरंग दल का कांवड़ सेवा शिविर लगा है। कंट्रोल रूम से तत्काल विभागीय अधिकारियों को जानकारी दी गई, जिसके बाद तुरंत क्षेत्र की बिजली काट दी गई। इससे यहां बड़ा हादसा होने से टला। कंट्रोल रुम और बिजली विभाग की सक्रियता से यहां हादसे को टाला जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें