जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराएंगे
मुजफ्फरनगर। नगर विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने सिटी मजिस्ट्रेट अमित सिंह के साथ कांवड़ मार्ग और शहर की कई कालोनियों का निरीक्षण किया।
विधायक कपिल देव ने गांधी कॉलोनी में गांधी वाटिका, सरवट फाटक नाले, माता वैष्णो देवी मंदिर के पास नाले, जेल फाटक नाले की सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने योजना बनाकर इनकी सफाई कराने, जल निकासी की उचित व्यवस्था कराने और साथ ही रजबाहा रोड पर पडे़ कूडे के ढेरों को उठवाने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट को कहा है। इन सभी जगहों पर पानी की निकासी की सही व्यवस्था न होने के कारण बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है और मच्छर आदि पनपने लगते हैं, जिनसे भयंकर बीमारियां फैलती हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा है कि वे इस समस्या के समाधान के लिए बहुत जल्द योजना बनाकर सफाई और जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त कराएंगे। इस अवसर पर सभासद प्रेमी छाबड़ा, विवेक, सुनील शर्मा, सोमनाथ भाटिया, सरदार सुखदर्शन बेदी, ब्रह्म प्रकाश शर्मा, राकेश ढींगरा, अमित महेंद्रू, बंटी छाबड़ा आदि मौजूद रहे।