मंसूरपुर। गन्ना विभाग में कार्यरत ओमपाल सिंह के सेवानिवृत्त होने पर शुगर मिल परिसर में समारोह आयोजित कर उन्हें विदाई दी गई। ओमपाल सिंह शुगर मिल में केन निरीक्षक के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने शुगर मिल में 30 वर्ष तक कार्य किया। विदाई समारोह में उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया गया। वह मजदूर यूनियन से भी जुड़े हुए थे। इस अवसर पर गन्ना महाप्रबंधक बलधारी सिंह, मुनेश कुमार, सोम प्रकाश सिंह, ओएन तिवारी आदि उपस्थित रहे।