मुजफ्फरनगर। एनएचएआई द्वारा 32 गांवों की भूमि अधिग्रहण के रुके हुए मुआवजे को लेकर क्लक्ट्रेट में मीटिंग हुई । बैठक में पिछले आठ साल से रुके मुआवजे को पास करने पर सहमति बनी। इजिमेंट मुआवजे को लेकर अभी एनएचएआई और किसानों में अवरोध बना हुआ है, जिसके लिए एनएचएआई के दिल्ली मुख्यालय में मीटिंग करने के बाद सहमति देने की बात कही गई। बैठक में भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने मूलचंद रेस्टोरेंट व गुप्ता रिसोर्ट पर हाइवे पर बने कट को बंद कराने की मांग की। नई मंडी के मुआवजे को भी शीघ्र ही समाधान करने का आश्वासन जिला प्रशासन ने दिया। मीटिंग में एडीएम वित्त सियाराम मौर्य, एनएचएआई के पीडी डीके चतुर्वेदी, भाकियू राष्टीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, धर्मेंद्र मलिक, बिट्टू, पंकज जितेंद्र, अंकित राजकुमार आदि मौजूद रहे।