फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत
विज्ञापन

मोरना। वाहन को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

भोपा क्षेत्र के मोरना व भोकरहेड़ी मार्ग पर गांव छछरौली में स्थित पीर बाबा के मजार के सामने वाहन बचाने से अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से जा टकराई। गांव मजलिसपुर तौफीर निवासी 24 वर्षीय संजीव पुत्र ओमा की मौके पर ही मौत हो गई तथा आदेश पुत्र सोहनवीर घायल हो गया। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया। उसकी माता बाला देवी, भाई धीर सिंह, जिला सिंह, संजय, संतू, मिंटू का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी ब्रजेश प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें