फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के साथ छेड़छाड़, मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला के साथ छेड़छाड़, मारपीट
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन क्षेत्र में महिला के साथ युवक ने रास्ते में छेड़छाड़ की तथा विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट कर दी। लोगों ने आरोपी युवक को दबोच कर धुनाई करके पुलिस के हवाले कर दिया । पुलिस उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के इंदिरा कालोनी निवासी महिला बाजार गई थी। बाजार से लौटते समय रास्ते में आरोपी युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला के विरोध करने पर आरोपी युवक ने महिला के साथ मारपीट कर दी। महिला के शोर मचाने पर लोगों ने आरोपी युवक को दबोच लिया। लोगों ने उसकी जमकर धुनाई करके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। महिला की ओर से दी गई तहरीरपर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, एक बस से महिला का बेग चोरी कर लिया गया। महिला ने बस के चालक व परिचालक पर बेग चोरी कराने का आरोप लगाया है। महिला के बेग में 50 हजार रुपये रखे हुए थे। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुढ़ाना के ग्राम बवाना निवासी शिवानी बस में सवार होकर आ रही थी। बस में उसका बैग रखा हुआ था, जो चोरी हो गया। उसमें 50 हजार रुपये बताए गए हैं। महिला ने बस के चालक व परिचालक पर बैग चोरी कराने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में मारपीट
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आवास विकास में बबलू पक्ष व शीशपाल पक्ष का बच्चों को लेकर विवाद हो गया था, जिसके चलते दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बबलू व शीशपाल को हिरासत में ले लिया। बाद में उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें