शुक्रवार को रंग महल मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद शिया समुदाय ने विश्व में मुसलमानों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार पुष्कर नाथ चौधरी, इंस्पेक्टर प्रेमवीर राणा को ज्ञापन सौंपा। कहा कि अमेरिका तथा इजराइल द्वारा फिलीस्तीन में स्थित बेतुल मुकद्दस को इजराइल की राजधानी घोषित कर वहां की जनता पर अत्याचार किया जा रहा है। अमेरिका की इस करतूत पर यूएनओ भी चुप्पी साधे हुए है। जबकि वहां मुसलमानों की खुलेआम हत्याएं हो रही हैं। उन्होंने यूएनओ को इस पर दखल देकर मुसलमानों पर अत्याचार बंद करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में शिया धर्मगुरु मौलाना अमीर हैदर सुल्तानपुरी, अब्बास अली खां, रोशन अब्बास, नसीम जैदी, अमीरुद्दीन, कसीम जैदी, दानिश खान, इमरान अली खान आदि शामिल रहे।
उपाध्याय समाज का 10 जून को सम्मेलन
खतौली। उपाध्याय समाज यज्ञ समिति की ओर से 10 जून को राजेश फार्म हाउस मेें सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसमें उपाध्याय समाज के मेधावी छात्र छात्राओं एवं युवा प्रतिभा एवं वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा। मुख्य अतिथि सांसद डॉ. संजीव बालियान व विधायक विक्रम सिंह सैनी होंगे। यह जानकारी उपाध्याय समाज के प्रांतीय अध्यक्ष नवीन उपाध्याय ने दी।