फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई मंडी आर्य समाज मे आचार्य का अभिनंदन

विज्ञापन
विज्ञापन
यज्ञ में आहुतियां देकर लिया नशा छोड़ने का संकल्प
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आर्य समाज नई मंडी में समाज सुधारक आचार्य गुरुदत्त आर्य का अभिनंदन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि वैदिक संस्कृति, संस्कार चेतना ओर सामाजिक बुराइयों के उन्मूलन में आर्य की दीर्घ सेवाएं प्रेरक है।
विज्ञापन

दयानंद मार्ग स्थित नई मंडी आर्य समाज में यज्ञ एवं वेद गोष्ठी में सलेमपुर से पधारे चौधरी वेदपाल सिंह ने उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए आचार्य गुरुदत्त आर्य का अभिनंदन किया। इस अवसर पर आर्य ने कहा कि आचरण में सत्य, न्याय और धर्म का पालन करें, तभी समाज में मानवता स्थापित होगी, पाप घटेगा, बुराइयां खत्म होगी। वेदों के ज्ञान की उपेक्षा से समाज में अज्ञानता बढ़ रही है। आचरणहीन व्यक्ति कभी धार्मिक नहीं हो सकता। सत्य ग्रहण करना, अवगुणों का त्याग करना, माता-पिता की सेवा और आज्ञा पालन, सदाचार, चरित्र, परोपकार तथा मर्यादित आचरण ही धर्म है। स्वामी योगानंद सरस्वती ने कहा कि वेद संस्कृति, सभ्यता, धर्म, सदाचार, ज्ञान-विज्ञान का मूल सोत्र है। योगाचार्य सुरेंद्रपाल सिंह आर्य ने कहा कि वैदिक संस्कृति प्राणिमात्र को उन्नति का मार्ग दिखाती है। इस मौके पर आरपी शर्मा, आनंदपाल सिंह आर्य, मंगत सिंह आर्य, करण सिंह आर्य, देवी सिंह ने विचार रखे। सोमपाल सिंह आर्य, कुलवीर आर्य, प्रधानाचार्य आजाद वीर आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें