फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल बचाओं का संकल्प लिया जायेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
जल बचाओ का संकल्प लिया जाएगा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की सातवीं पुण्यतिथि जल बचाओ संकल्प के रूप में मनाई जाएगी। पूरे देश में जिलास्तर पर टिकैत की पुण्यतिथि पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

भाकियू प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि किसान मसीहा की पुण्यतिथि को भाकियू हर वर्ष जल बचाओ संकल्प के रूप में मनाते रहे हैं। इस बार यह वर्ष जल बचाओ संकल्प के साथ नदियों के संरक्षण एवं नदियों को निर्मल करने के रूप में मनाएगी। भाकियू ने विचार-विमर्श के बाद सभी जिलों की नदियों को सुरक्षित एवं संरक्षित करने हेतु अभियान शुरू करने की घोषणा टिकैत साहब की पुण्यतिथि पर करने का निर्णय लिया है। इसमें सामाजिक संस्थाओं सहित ग्राम पंचायतों, नगर निकायों सहित आम जनमानस का सहयोग लिया जाएगा। भाकियू ने जिस तरह से बिजनौर में मालन नदी को साफ किया है। उसी तरह से शामली में कृष्णा, सहारनपुर-मुजफ्फरनगर-बागपत में हिंडन को निर्मल किया जाएगा। इसी के साथ टिकैत साहब के मार्ग पर चलकर किसान हितों के लिए संघर्ष पर भी विचार मंथन किया जाएगा। 15 मई को जनपद के किसान सिसौली के किसान भवन में अपने मसीहा को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लेंगे। किसान भवन में कृषि से संबंधित अन्य जानकारी दिए जाने हेतु कृषि वैज्ञानिक भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें