कार डिवाइडर से टकराई, चार घायल
मंसूरपुर। हाइवे पर हरिद्वार से वापस दिल्ली लौटते समय कार डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें कार सवार चार दोस्त घायल हो गए। घायलों को मुजफ्फरनगर मेडिकल में भर्ती कराया गया। बेगराजपुर पुलिस चौकी प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि शुक्रवार की रात दो बजे हरिद्वार से गंगा स्नान कर वापस दिल्ली जा रहे चार दोस्तों की कार नेशनल हाइवे पर रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार में सवार बिट्टू पुत्र पुष्कर निवासी नजफगढ़, दिल्ली, प्रदीप पुत्र गुरु दर्शन निवासी नरेला, तरुण पुत्र रमेश, मनोज पुत्र वेदप्रकाश निवासी गुरुग्राम घायल हो गए। कार को मनोज चला रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। चौकी प्रभारी ने बताया चारों दोस्त शराब के नशे में थे।