फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत प्रधानाचार्य सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सम्मानित
विज्ञापन

भोपा। जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य के सेवानिवृत्त होने पर उनके सम्मान में समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। प्रधानाचार्य प्रहलाद सिंह 31 मार्च को सेवानिवृत्त हुए। शनिवार को उनके सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक भीम सिंह ने प्रहलाद सिंह को शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान करते हुए कहा कि प्रहलाद सिंह कर्मठ, ईमानदार व व्यवहार कुशल व्यक्ति हैं। कालेज के प्रधानाचार्य मानपाल सिंह, बसेड़ा कालेज के प्रधानाचार्य राकेश कुमार, शिक्षक नेता प्रवीन कुमार, शिव कुमार, पूर्व प्रधानाचार्य महावीर सिंह राठी, कुसुम राठी, कालेज के प्रबंधक धर्मपाल सिंह राठी, रमन सिंह ने अपने विचार रखे। रविंद्र सिंह, सुभाष राठी, गुरुदास वालिया, लाल पंडित, शशी देवी, महेंद्री देवी, संजीव राठी, नेपाल सिंह, कंवरपाल सिंह, देवेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें