वातावरण को सुरक्षित बनाना होगा
मोरना। शुक्रताल बस स्टैंड पर स्थित नवीन मंडी गोशाला में गंगा हरीतिमा गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अभियान के नोडल अधिकारी अपर वन संरक्षक प्रमुख लखनऊ केपी सिंह ने गंगा किनारे स्थित ग्राम समितियों, ग्राम प्रधानों, सचिवों व सदस्यों तथा व्यक्तियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें नदी किनारे अधिक से पेड़ लगाकर वातावरण को सुंदर व सुरक्षित बनाना होगा। पौधरोपण मिटटी कटान को रोकने का सबसे कारगर तरीका है। वृक्षों से हमें अनेक प्रकार के फायदे हैं। प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधे का रोपण अवश्य करना चाहिए। इस मौके पर ग्राम प्रधान सुशील शर्मा, नेमपाल प्रधान, बुद्धसिंह चौहान, अजय कृष्ण शास्त्री, गोविंद शुक्ला, शरद वत्स, गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष महकार सिंह, पूर्व प्रधान जबर सिंह के साथ विचार विमर्श किया गया। वन विभाग के कर्मचारियों में वन क्षेत्राधिकारी सिंहराज सिंह पुंडीर, सतेन्द्र कुमार, रमेशचंद, प्रमोद कुमार, शबी हैदर, खुर्शीद आलम का विशेष सहयोग रहा।