फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारदार हथियारों से युवक पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
धारदार हथियारों से युवक पर हमला
विज्ञापन

शाहपुर। गांव पलड़ी में रंजिश के चलते तीन लोगों ने गांव के ही एक युवक पर धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया।
शाहपुर के गांव पलड़ी निवासी वीरेंद्र पुत्र भगत सिंह ने थाने पर मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसका पुत्र अजेश की गांव के ही अंकित पुत्र उत्तम से किसी बात को लेकर पूर्व में कहासुनी हो गई थी। इसी को लेकर वह उसके पुत्र से रंजिश रखने लगा, उसका पुत्र हरिद्वार किसी कार्य से गया था, जब उसका पुत्र हरिद्वार में था, तो अंकित ने उसे फोन पर देख लेने की धमकी दी थी। बुधवार को उसका पुत्र हरिद्वार से वापस जब अपने घर आ रहा था। जब वह गांव के मंदिर के पास पहुंचा तो वहां अंकित व उसके पिता उत्तम व ग्रामीण सत्येंद्र ने उसके पुत्र के साथ मारपीट करनी प्रारंभ कर दी। विरोध करने पर धारदार हथियारों से हमला कर अजेश को गंभीर रुप से घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें