फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रेष्ठ उद्देश्य से अध्यापन करें शिक्षक: विवेकानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गुरुकुल प्रभात आश्रम मेरठ के कुलपति स्वामी विवेकानंद सरस्वती ने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए शिक्षक श्रेष्ठ उद्देश्य से अध्यापन कार्य करें। शिक्षा संस्कारों और नैतिक मूल्यों से युक्त होनी चाहिए।
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन मार्ग स्थित आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल के शुभारंभ समारोह में मुुख्य अतिथि स्वामी विवेकानंद सरस्वती ने कहा कि सामाजिक उत्थान में शिक्षा की अहम भूमिका है। विद्यार्थी के व्यक्तित्व निर्माण के लिए संस्कारों और नैतिक मूल्यों के महत्व को समझना होगा। यह संस्था बच्चों को जीवन मूल्यों के प्रति मानवीयता, संवेदना और राष्ट्रीयता आदि के सद्गुणों से युक्त करेगी। राष्ट्र निर्माण में शिक्षक, आचार्य और गुरुओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। संस्था चेयरमैन डॉ सत्यवीर आर्य ने कहा कि महात्मा गांधी के सिद्धांत हैड, हार्ट एंड हैंड के आधार को अपनाया जायेगा। संस्था सचिव सुघोष आर्य ने स्कूल के उद्देश्यों की जानकारी दी। प्राचार्या सोनिका आर्या, आचार्य गुरुदत्त आर्य, पूर्व विधायक प्रदीप बालियान, अनूप सिंह वर्मा, प्रियव्रत आर्य, डॉ जीत सिंह तोमर, सहदेव सिंह आर्य, सुरेंद्र पाल सिंह, देवीसिंह सिंभालका, रणवीर सिंह, डॉ हरवीर आर्य, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन सुघोष आर्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें