फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धापूर्वक निकाली गई मॉ दुर्गा की शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
सप्तमी पर मंदिरों में कालरात्रि की हुई आराधना
विज्ञापन

चरथावल। वासंतिक नवरात्र में कस्बे एवं देहात के मंदिरों और देवी मंडपों में मां भगवती के सातवें स्वरूप कालरात्रि की आराधना की गई। मंदिरों में भारी भीड़ रही। गांव होशियारपुर में दुर्गा की भव्य मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा शोभायात्रा के साथ निकाली गई।
विज्ञापन

कस्बे के देवी मंदिर में सप्तमी में महिला श्रद्धालुओं ने मत्था टेका। होशियारपुर में वैष्णो देवी में दुर्गा माता की भव्य मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अनुष्ठान कराया गया। पंडित हरिओम शर्मा और सुभाष चंद ने विधि-विधान से सप्ताह भर तक धार्मिक अनुष्ठान कराया। पूरे गांव में भजन कीर्तन के साथ मूर्ति की शोभायात्रा निकाली। उसके बाद मंदिर में शनिवार को भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न कराया। इस मौके पर गोपीचंद, पवन शास्त्री, मोहन चंद, वंशिका, पूनम, पम्मी का सहयोग रहा। रविवार को मंदिर में दुर्गाष्टमी पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उधर, कुटेसरा शाकंभरी देवी मंदिर, दूधली दुर्गा मंदिर, महादेव मंदिर पर दुर्गा मंदिर, बिरालसी, न्यामू, दधेडू खुर्द, चौकड़ा, कसौली और छिमाऊ के मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मां का गुणगान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें