फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाओं के क्रियान्वयन में तत्परता दिखायें अफसर: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

डीएम राजीव शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के बारे में समस्त लेवल-2 एवं लेवल-1 अधिकारी संवेदनशील होकर प्रक्रिया को भली भांति समझ लें। इस प्रक्रिया में शिकायतकर्ता को अपनी शिकायत बताने अथवा दर्ज करने के लिए अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है। शिकायतकर्ता घर बैठे अपने मोबाइल से 1076 टेलीफोन नंबर पर जब चाहे फोन कर मुख्यमंत्री की सेवा में अपनी शिकायत, मांग तथा सुझाव दर्ज करा सकता है।
डीएम राजीव शर्मा ने जिला पंचायत सभागार में समस्त विभाग के अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के संबंध में आयोजित कार्यशाला में कहा कि शिकायत दर्ज होते ही शिकायतकर्ता की शिकायत को संबंधित एल-2 स्तरीय अधिकारी को कर दी जाती है तथा शिकायत संख्या आवेदक के फोन पर एसएमएस कर दी जाती है। इस प्रक्रिया की सबसे बडी खासियत है कि शिकायत कर्ता की संतुष्टि होने पर ही शिकायत निस्तारित मानी जाएगी। बशर्ते शिकायत सही पाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के नाम से नववर्ष 2018 से आरंभ किया गया है। मुख्यमंत्री को अपनी शिकायत, सुझाव मांग करने के लिये लखनऊ जाने की आवश्यकता नहीं है। नागरिक मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1076 पर कॉल कर अपनी शिकायत पंजीकृत करा सकते हैं। शिकायत से लेकर सरकारी योजनाओं की जानकारी तक आप एक कॉल से घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं। इस फोन काल का कोई भुगतान नहीं करना होगा । यह पूरी तरह से निशुल्क होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें