बच्चों को योग क्रियाएं सिखाई
जानसठ। उच्च प्राथमिक विद्यालय जानसठ देहात में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में बच्चों को योग की विभिन्न क्रियाएं सिखाई और योग के माध्यम से स्वस्थ रहने के गुर बताए गए।
बृहस्पतिवार को स्कूल परिसर में आयोजित योग शिविर में योग प्रशिक्षक रेणुका ने बच्चों को विभिन्न प्रकार के आसनों की जानकारी देते हुए योग करने के तरीके बताए तथा उनसे होने वाले लाभ की जानकारी भी दी। स्कूल इंचार्ज सुनीता ने बताया कि आजकल की जिंदगी बड़ी ही भागदौड़ भरी है। जिस कारण आमजन में लगातार तनाव बढ़ रहा है। वहीं योग तनाव को कम करने के अलावा हमें मानसिक व शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है। अभिभावकों को बालपन से ही बच्चों को योग के प्रति प्रोत्साहित करना चाहिए। शिविर प्रशिक्षक रेणुका ने बच्चों को प्राणायाम, मंडूकासन, सूर्य प्रणाम आदि योग क्रियाओं का अभ्यास भी कराया। योग शिविर में सहायक अध्यापिका विभूति व पिंकी समस्त स्कूल के स्टाफ का पूर्ण रुप से सहयोग रहा।