सर्वश्रेष्ठ गाइड को किया सम्मानित
भोपा (मुजफ्फरनगर)। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट गाइड कैंप का रविवार को समापन हुआ। कस्बे के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में चल रहे स्काउट गाइड कैंप का रविवार को समापन हुआ। स्काउट गाइड कैंप की प्रशिक्षिका जिला संगठन कमिश्नर गाइड प्रभा दहिया ने बालिकाओं को स्काउट, गाइड प्रतिज्ञा, स्कार्फ बांधना, विभिन्न प्रकार की गांठें बांधना, प्राथमिक चिकित्सा, स्ट्रेचर बनाना, मीनारें बनाना, तंबू निर्माण का प्रशिक्षण दिया गया। विद्यालय की वार्डन सीमा चौधरी ने बालिकाओं को गाइड नियमों को अपने जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। वार्डन द्वारा गाइड को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। दीपमाला तोमर, शाहिन परवीन, नेहा गर्ग, संध्या, सुदेश, अरविंद कुमार, भावना कौशिक का सहयोग रहा।
अतिक्रमण करने को वालों दी चेतावनी
भोपा (मुजफ्फरनगर)। भोपा में पनप रहे अतिक्रमण को लेकर थाना प्रभारी ने थाना प्रांगण में व्यापारियों, समाजसेवी संस्थाओं के कार्यकर्ताओं एवं पुलिस मित्रों की बैठक ली। अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही। भोपा के मुख्य मार्ग व बाजार में पनप रहे अतिक्रमण से कस्बे में आए दिन जाम और दुर्घटनाएं होती रहती है, जिसके चलते पुलिस प्रशासन अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध सख्त नजर आ रहा है। इसी के चलते इंस्पेक्टर विजय सिंह ने व्यापारियों, समाजसेवी संस्थाओं के सदस्यों, पुलिस मित्रों की बैठक ली। उनसे मार्ग और बाजार को अतिक्रमण मुक्त करने की अपील की है। व्यापारियों से सहयोग के साथ ही उनकी समस्याएं भी जानी। बैठक में व्यापारी नेता देवेंद्र गोयल, सरदार सुरजीत सिंह, ओमप्रकाश प्रजापति, राजपाल, हरीश राठी, पूर्व प्रधान इजहार अहमद, बिट्टू प्रधान, प्रदीप शर्मा, रहतू लाल, सुधीर वालिया, दिनेश, सुरेश चंद, सचिन धीमान, डॉ ब्रह्म सिंह, सुनील कुमार, राकेश कश्यप, मिंटू सैनी, राकेश कुमार, मौहम्मद इदरीश, राजबीर सैनी, अजय राठी आदि मौजूद रहे।
शहीद सिपाही को दी श्रद्धांजलि
भोपा (मुजफ्फरनगर)। इनामी बदमाश के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हुए सिपाही अंकित तोमर को कस्बावासियों ने कैंडल मार्च निकाल कर श्रद्धांजलि दी। कस्बे के भूमिया मंदिर से कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च में भोपा इंस्पेक्टर विजय सिंह, प्रदीप शर्मा, पारुल शर्मा, बंटी, रुबी जैन, अंजू, देवेंद्र गोयल, प्रदीप वालिया आदि शामिल रहे।