शाहपुर। गांव तावली में शनिवार को एक बोलेरो गाड़ी वह ट्रैक्टर-ट्रॉली में आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें बोलेरो गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को अस्पताल भिजवाया। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक मौके से फरार हो गया। दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चल रहा है
मारपीट में दंपति घायल
शाहपुर। एक दुकानदार के गांव पलड़ी निवासी जाकिर पर लगभग 1200 उधार है। दुकानदार ने उससे उधार के रुपए मांगे किंतु वह चुकता नहीं कर सका। शनिवार को जाकिर अपनी पत्नी के साथ कस्बे में आया हुआ था तो उक्त दुकानदार दंपति के पास पहुंचा और उनसे कहासुनी करते हुए मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में दंपति घायल हो गए। पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है ।