मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। एकॉर्ड क्रिकेट एकेडमी में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में दिल्ली ने मंसूरपुर को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। विजेता टीम को टॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में दिल्ली, मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर और खतौली की टीमों ने भाग लिया। प्रत्येक मैच 30-30 ओवर का खेला गया। फाइनल मुकाबला हंसराज स्कूल दिल्ली और एकॉर्ड क्रिकेट एकेडमी मंसूरपुर के बीच खेला गया। मंसूरपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 28 ओवर में सभी विकेट खोकर 109 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने 29 ओवर में 110 रन बनाकर विजय प्राप्त की। दिल्ली की टीम के खिलाड़ी रामदेव को मैच ऑफ द सीरीज चुना गया। विजेता टीम को मुख्य अतिथि मंसूरपुर थाने के इंस्पेक्टर केपीएस चाहल, एसएसआई सुनील नागर ने सम्मानित किया। अंपायर की भूमिका मोहम्मद अतीक और मोहम्मद वासिक ने निभाई। आयोजन में पुष्पेंद्र चौधरी, मोहम्मद मुजस्सिम, हारुन चौधरी, निशांत जोशी, मयंक निगम, मोहम्मद अतीक एवं वासिक का सहयोग रहा।