फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार में हो रहा किसानों का शोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार में हो रहा किसानों का शोषण
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। रालोद ने किसान सप्ताह मनाया। बैठक में जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के शोषण का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिजली दरों की वृद्धि के निर्णय ने आम आदमी की कमर तोड़कर रख दी है। रसोई गैस की कीमतें आसमान को छू रही है। आम आदमी को अपनी पहचान बनाए रखने के लिए इतनी कागजी कार्रवाई से गुजरना पड़ रहा कि उसको कई दिन तक सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। भाजपा ने चुनाव से पूर्व किसानों को उसकी फसल को बेचने के लिए सीधे सरकार से जोड़ने का वादा किया गया था। किसान को अपनी फसल बेचने के लिए दलालों से छुटकारा नहीं मिला। टैक्स का नाम लेकर आम आदमी की जेब पर डाका डाला जा रहा है। कुछ चुनिंदा नामी उद्योगपतियों के साथ मिलकर देश को लूटा जा रहा है। किसान को अब अपने हक के लिए आंदोलन करने के लिए तैयार रहना होगा। अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष उदयवीर सिंह ने की तथा संचालन बिन्नू सिंह ने किया। प्रधान छोटा, बाबूराम, सूमित सहरावत, हर्ष राठी भारती, ब्रजपाल सिंह, हरपाल सिंह, विरेंद्र प्रधान, श्यामवीर, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें