फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से तौल बंद होने से किसानों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। क्षेत्र में कई क्रय केंद्रों पर रोजाना नियमित गन्ना तौल नहीं होने से किसानों में आक्रोश है।
विज्ञापन

चरथावल में लगे तितावी और देवबंद के कई केंद्रों पर अक्सर तौल बंद रहने से किसानों के सामने दुश्वारियां बढ़ गई हैं। कस्बे में रोहाना मार्ग पर तितावी के सी केंद्र पर दो दिन से तौल बंद है। किसान खेतों से ट्रैक्टर और बुग्ग्यिों में गन्ना लादकर आते हैं, लेकिन तौल बंद रहने से भरी बुग्गी को मौके पर ही खड़ा करना पड़ रहा है। किसान कुबेरदत्त त्यागी की सी केंद्र पर दो दिन लदी गन्ने की ट्रॉली तौल की बांट जोह रही है। वहीं, अलावलपुर के नाम से देवबंद के केेंद्र पर तो तौल लिपिक सुबह 10 बजे तक ही गन्ना तौल कर चंपत हो जाते हैं। किसान असलम त्यागी, अमरीश त्यागी, कुक्कू त्यागी, सत्तार त्यागी, देवदत्त त्यागी का कहना है कि दो दिन तौल बंद करने के बाद एक दिन तौल होने से गन्ना तुलवाने को लेकर आपाधापी मचती है। जिससे तुलवाने की जल्दबाजी के कारण घटतौली को बढ़ावा मिल रहा। क्षेत्र के किसानों ने डीसीओ से मिलों के केंद्रों पर नियमित तौल कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें