खतौली। केके जैन इंटर कालेज में मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के भौतिक शास्त्र के प्रोफेसर डॉ. वीके मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को कैरियर काउंसिलिंग के बारे में बताया। कहा कि छात्रों को जीवन में जो बनना है, उसके अनुरूप ही पाठ्यक्रम का चयन करें। शासन स्तर से 10वीं, 12वीं के बच्चों के लिए अनेक कौशल योजनाओं का शुभारंभ किया गया। आधुनिक युग में तकनीक एवं व्यवसायिक शिक्षा किस प्रकार से प्राप्त करें, एसे कई पाठ्यक्रमों पर उन्होंने विशेष ध्यान दिया। कार्यक्रम में राजकुमार जैन, नीरज जैन, दलीप सिंह, अजय जैन, विकास कुमार, प्रमोद, सतेंद्र मलिक, संध्या नागर, सुधीर कुमार पांडेय, गौरव जैन, मनोज जैन आदि का सहयोग रहा।