फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जज गोकुलेश को दी भाव पूर्ण विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला जज गोकुलेश को दी भावपूर्ण विदाई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला एवं सत्र न्यायाधीश का स्थानांतरण होने के उपरांत जिला सिविल बार एसोसिएशन के द्वारा आयोजित समारोह में उनको भावपूर्ण विदाई दी गई।
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने दो दिन पूर्व विभिन्न जनपदों के न्यायालयों में तैनात न्यायिक अधिकारियों का तबादला किया था। इसमें जनपद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ गोकुलेश का नाम भी शामिल था। उनके स्थान पर अली जामिन को जिला जज बनाकर भेजा गया है। सिविल बार एसोसिएशन के सभाकक्ष में समारोह आयोजित कर अधिवक्ताओं ने उनको भावपूर्ण विदाई दी। एसोसिएशन के अध्यक्ष और महासचिव के अलावा अन्य पदाधिकारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना की। बार और बेंच के बीच प्रगाढ़ता पैदा करने के लिए भी सराहनीय और सकारात्मक सहयोग दिया। उन्होंने कार्यकाल को यादगार बनाया। वहीं न्यायाधीश डॉ गोकुलेश ने भी मुजफ्फरनगर की बार की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस जिले के अधिवक्ताओं का उनको पूरा सहयोग मिला, न्यायिक कार्यों के अलावा अन्य कार्यक्रमों में भी बार ने पूरा सहयोग किया है। सिविल बार अध्यक्ष अनिल कुमार दीक्षित, महासचिव गौरव गोयल, प्रद्युमन कुमार, रोहित त्यागी, मेघना शर्मा, मनोज सैनी, सुनील गर्ग, तेगबहादुर, सोमपाल सिंह, सुगंध जैन, विजय त्यागी, अजयपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें