घासीपुरा में बुखार का प्रकोप
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। गांव घासीपुरा में बुखार से हुई दो लोगों की मौत से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। ग्रामीणों ने प्रशासन से चिकित्सा विभाग की टीम गांव में भेजने की मांग की है। गांव घासीपुरा में बुखार का प्रकोप फैल रहा है। गांव में दर्जनों लोग बुखार से पीड़ित है। मंगलवार को वरुण पुत्र सतपाल तथा बुधवार को लोकेश पुत्र राजेश की मौत हो गई। इससे पहले भी गांव में बुखार से कई मौतें हो चुकी है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से गांव में मेडिकल टीम भेज कर लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण कर जांच कराने की मांग की है। क्षेत्र के गांव जोहरा, एसोंटा, खुब्बापुर गांव में बुखार से काफी ग्रामीण पीड़ित है।