फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कार्ड से प्रत्येक परिजन का आधार कार्ड होगा लिंक

विज्ञापन
विज्ञापन
राशन कार्ड से प्रत्येक परिजन का आधार कार्ड होगा लिंक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत बने पात्र गृहिणियों और अंत्योदय राशन कार्डों में अब सभी परिजनों के आधार कार्ड लिंक होंगे। तीन माह में अभियान चला कर यह कार्य पूरा करना होगा। ऐसा होने पर अब परिवार को कोई भी सदस्य राशन डिपो से राशन ले सकता है। उधर, जिले में अभी भी 74128 राशन कार्डों से परिवार की मुखिया का आधार कार्ड लिंक नहीं हो सका है, जिस कारण उन्हें राशन नहीं मिल पा रहा है। जिले में इस समय पात्र गृहिणियों के चार लाख 66 हजार 209 और अंत्योदय के 19 हजार 827 राशन कार्ड बने हैं। टोटल 4 लाख 85 हजार 336 राशन कार्डों के मुखियाओं को आधार कार्ड से लिंक होना है, जिनमें से अभी तक 74128 ऐसे राशन कार्ड धारक है, जिनका आधार कार्ड लिंक नहीं हुआ है, इसी कारण उन्हें राशन वितरण में परेशानी आ रही है। अब राशन का वितरण पीओएस मशीन से होना है, इसलिए सभी कार्डधारकों का आधार कार्ड नंबर राशन कार्ड नंबर से लिंक होना जरूरी है। अब शासन ने राशन कार्ड में दर्शाए सभी सदस्यों के आधार कार्ड नंबर मुखिया के राशन कार्ड नंबर से लिंक करना अनिवार्य कर दिया है। डीएसओ ध्रुवलाल यादव ने बताया कि तीन माह में यह अभियान पूरा होना है। प्रत्येक सदस्य का आधार नंबर फीडिंग होने से परिवार को कोई भी सदस्य राशन ले सकता है, अभी तक केवल मुखिया को ही राशन की दुकान पर जाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सभी राशन विक्रेताओं को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें