ग्रामीणों को बचत के प्रति जागरूक किया
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। गांव भलेड़ी में पीएनबी ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया। शाखा प्रबंधक अनिल भारती व गोविंद शर्मा ने ग्रामीणों को बैंक द्वारा दी जा रही सेवाओं के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को जागरूक रहना चाहिए, जिससे उनके खाते से कोई भी रकम उनके खाते से ना निकाल सके। शाखा प्रबंधक ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि छोटी छोटी बचत से ही बचत करने की आदत पड़ती है। महिलाओं को भी ग्रुप बनाकर छोटे कुटीर उद्योग लगाकर बचत करने के प्रति भी जागरूक किया। कार्यक्रम में राजकुमार प्रधान, जगमोहन सैनी, अंतराम, ब्रजपाल, नरेश सैनी, ऋषिराज, धर्मपाल, राजवीर आदि ग्रामीण मौजूद रहे।