फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया वसूली को बैंक की गांधीगिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंकों अफसरों-कर्मियों की गांधीगीरी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले के अग्रणी बैंक पीएनबी सुबह के समय गांधीगीरी के सिद्धांतों पर चलते हुए डिफाल्टर बकायेदारों के घरों के बाहर प्रदर्शन किया। डिफाल्टरों पर ऋण जमा करने के लिए दबाव बनाया।
रविवार सुबह बैंक के अधिकारी और कर्मचारी एकत्र हुए। ये लोग पीएनबी के डिफाल्टरों के घर के बाहर पहुंचे और प्रदर्शन किया। अग्रणी बैंक प्रबंधक शशि कुमार जैन ने बताया कि रुड़की रोड पर स्थित मोहल्ला रामपुरी में मुकेश चौहान एवं इंदु देवी के घर के बाहर पहुंचकर पैसा जमा करने के लिए दबाव बनाया। एटू जेड रोड पर संजय सैनी द्वारा लिए गए आवासीय ऋण के लिए तथा पटेल नगर नई मंडी में शंकर एंटरप्राइजेज, शांति स्टील, शांति देवी ट्रस्ट और सुयस क्राफ्ट मिल द्वारा लिए गए व्यापारिक ऋणों की वसूली के लिए सभी से विनम्रता पूर्वक अनुरोध कर उन्हें स्मरण कराया कि वे अपने ऋणों का भुगतान कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंकों ने वसूली अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोक अदालत के अंतर्गत कचहरी प्रांगण में पंजाब नेशनल बैंक के संयोजन में अनेक बैंकों ने अपने अपने स्टॉल लगाए। बैंक कर्मचारियों ने ऋण दाताओं का मार्गदर्शन किया और उनके ऋण का छूट के साथ समझौता कराया। इस कड़ी में उनसे कुछ अग्रिम धनराशि भी जमा कराई। इस कार्य में सभी बैंकों का सहयोग मिला। पंजाब नैशनल बैंक के मुख्य प्रबंधक एनसी जैन, वीके गुप्ता, अनिल गर्ग, केके मीना, अनिरुद्ध, अमरीश, श्रीकांत, राहुल कुमार, अंकित पांडे का योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें