फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्रोली के नीचे दबने से किसान के बेटे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबकर किसान के बेटे की मौत
विज्ञापन

रतनपुरी/खतौली (मुजफ्फरनगर)। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से किसान के बेटे की मौत हो गई। गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
रतनपुरी निवासी किसान नरेंद्र का 20 वर्षीय पुत्र अंकित रविवार की सुबह करीब सात बजे गांव निवासी अपने साथी शावेज पुत्र मीरु ट्रैक्टर ट्रॉली से खेत में जा रहा था। ट्रैक्टर अंकित ही चला रहा था। रास्ते में चंद्रपाल कश्यप के ईख के खेत के पास उन्हें चकरोड पर एक सांप पड़ा दिखाई दिया। सांप देखकर अंकित ने जैसे ही ब्रेक लगाया, तो ट्रैक्टर फिसल कर ईख के खेत में नीचे उतरकर पलट गया, जिसके नीचे दोनों युवक नीचे दब गए। आसपास लोगों के न होने से दोनों युवक काफी देर तक ट्रैक्टर के नीचे दबे रहे। काफी देर बाद खेत में गन्ने छील रहे अंकित के परिजन दौड़ कर वहां गए। ट्रैक्टर पलटने की खबर लगते ही गांव से भी ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब जाकर दोनों युवकों को बमुश्किल ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे से निकाला गया। परिजनों ने ग्रामीणों की सहायता से दोनों घायलों को खतौली अस्पताल लेकर गए। हालांकि रास्ते में ही अंकित ने दम तोड़ दिया। खतौली पहुंचने पर डॉक्टर एनके त्यागी ने भी अंकित को मृत घोषित कर दिया। साथी घायल शावेज को अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजन युवक का शव लेकर घर लौट गए। अंकित का शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अंकित अविवाहित था और तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक की माता अनीता और भाई अंकुर व अनुज और बहन शिवानी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों और ग्रामीणों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें